शुरू न्यूज़
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद शनिवार को राजस्थान के डूंगरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया। विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस दौरान जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर पिछले एक माह से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन चल रहा था, जिसके संघर्ष के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने इसे लोकतंत्र और छात्रों की जीत बताते हुए कहा कि कोटा से शुरू हुआ यह आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर जनआंदोलन बन गया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को सड़क से संसद तक मजबूती से उठाया। बार-बार पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होने की बात कहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने, आंदोलनकारियों पर दर्ज मामले वापस लेने और छात्रों से कथित मारपीट करने वालों पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड