पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान आज,
भाजपा व कांग्रेस से एक एक प्रत्याशी ने भरा नामांकन
छापर, पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद अब शहरी निकाय चुनाव अब अपने अंतिम चरण मे है। लगातार तीसरी बार भाजपा का शहरी सरकार बनाने के बाद अब पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए कवायदे तेज है। रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए दस से ग्यारह बजे तक नामांकन दाखिला,साढे ग्यारह बजे से नामांकन संवीक्षा तथा दो से ढाई बजे तक नामांकन वापसी व ढाई से पांच बजे तक मतदान होगा। पांच बजे मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी। भाजपा व कांग्रेस से एक एक प्रत्याशी ने पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।भाजपा की और से वार्ड नं16 की नव निर्वाचित पार्षद इन्द्रा पारीक व कांग्रेस से वार्ड नं08 के पार्षद ओमप्रकाश ने अपना नामांकन दाखिल किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड