भारत आदिवासी पार्टी के पार्षदों ने नहीं किया मतदान, आशा पाटीदार बनी नगरपालिका अध्यक्ष
आशा पाटीदार बनीं सागवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष, भारत आदिवासी पार्टी के पार्षदों ने नहीं किया मतदान
सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगरपालिका के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा इंतजार सोमवार को समाप्त हो गया। उपखंड कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा के सभी 23 पार्षद बाड़ेबंदी से सीधे मतदान स्थल पर पहुंचे, वहीं कांग्रेस के 8 पार्षद अपनी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी भूमिका पांचाल के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे।
मतदान प्रक्रिया सुबह शुरू होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे तक भारत आदिवासी पार्टी के चार पार्षदों का इंतजार किया गया, लेकिन वे मतदान के लिए उपखंड कार्यालय नहीं पहुंचे। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने उपलब्ध प्रक्रिया के आधार पर परिणाम की घोषणा करते हुए भाजपा की आशा पाटीदार को सागवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आशा पाटीदार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव प्रभारी गोपीचंद मीणा, विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सागवाड़ा नगरपालिका के 35 वार्डों में भाजपा ने 23, कांग्रेस ने 8 और भारत आदिवासी पार्टी ने 4 सीटें जीती थीं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से आशा पाटीदार और कांग्रेस की ओर से भूमिका पांचाल मैदान में थीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड