कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, बिछीवाड़ा छात्रावास वार्डन को हटाने के दिए निर्देश
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिला कलेक्टर देशलदान ने बुधवार को बिछीवाड़ा उपखंड क्षेत्र का सघन दौरा कर उपखंड कार्यालय, वीरबाला कालीबाई राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में लापरवाही और अभिलेख अधूरे मिलने पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए बालिका छात्रावास की वार्डन को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।
उपखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर देशलदान ने राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, फार्मर आईडी पंजीयन और खसरा संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय कार्यों में अनावश्यक देरी न करने और सीएमएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही offline रिकॉर्ड को जल्द से जल्द online पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश दिए।
बालिका छात्रावास के निरीक्षण के दौरान भोजन, पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्थाओं में कमियां मिलने और आवश्यक अभिलेख समय पर प्रस्तुत न किए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश देकर उन्होंने वार्डन को हटाने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के आदेश दिए।
अंत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी, आईपीडी, लेब, महिला-पुरुष वार्ड और प्रसूति कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने मौसमी बीमारियों के दृष्टिगत दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और चिकित्सकों को समय पर उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी शाहीन अंजुम, तहसीलदार माधवलाल सरपोटा और बीसीएमओ डॉ. नितेश डेंडोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड