न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार के दौरान मौत के बाद मामला गरमा गया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
मामले की जानकारी मिलने पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद शालिनी गौतम अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गईं।
परिजनों का आरोप है कि रेखा देवी का अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से मामले की जांच करवाने और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं शालिनी गौतम ने भी मामले में निष्पक्ष जांच की बात रखी है
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड