पुनर्मतदान के दौरान वार्ड 87 में हंगामा, शालिनी गौतम से धक्का-मुक्की का आरोप
कोटा। नगर निगम कोटा के वार्ड नंबर 87 के भाग संख्या 3 में आज पुनर्मतदान के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मतदान केंद्र पर हंगामे के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट किए जाने और महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के साथ धक्का-मुक्की किए जाने के आरोप सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार, पुनर्मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि मतदान केंद्र पर मौजूद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। इसी दौरान शालिनी गौतम के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद मतदान केंद्र पर कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया। मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड