कोटा नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए बीजेपी से अनुसुइया गोस्वामी व कांग्रेस से सुनीता सुमन ने भरा नामांकन
कोटा नगर निगम में मेयर पद पर चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल किए गए: बीजेपी ने ऐन टाइम पर अनुसुइया गोस्वामी को उम्मीदवार बनाया है: वहीं कांग्रेस की तरफ से सुनीता सुमन ने नामांकन दाखिल कर दिया है: गोस्वामी का जीतना तय है: 100 में से बीजेपी 57 सीटें हासिल कर पहले ही बहुमत जुटा चुकी है: वहीं कांग्रेस के पास 39 सीटें हैं और 4 निर्दलीय हैं, जिनका भी बीजेपी को समर्थन तय है: इसके बावजूद क्रॉस वोटिंग और भितरघात से पार्टी में काफी घबराहट है: पार्टी को मेयर पद के दावेदारों को लेकर संदेह है: इसीलिए कल आनन-फानन में पार्टी ने 10 नामांकन भरवा लिए: इनमें भी मंजू चौधरी का तो नाम भी चल निकला था: इसलिए कल पार्टी ने कल सारे पार्षदों की बाड़ेबंदी कर ली: बताया जा रहा है कि 12 पार्षद बाड़ेबंदी में नहीं पहुंचे: वैसे छोटी से छोटी नगर पालिकाओं में ऐसी ड्रामेबाजी खूब होती है, लेकिन अंत में बोर्ड उसी का बनता है है जिसकी राज्य में सरकार है…
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड