शुरू न्यूज़
कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र स्थित महावीर नगर विस्तार योजना में दबंगों की गुंडागर्दी से स्थानीय निवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। मंगलवार दोपहर को इलाके में महिलाओं की दबंगई का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ दबंग महिलाएं एक मकान को निशाना बनाकर उस पर ताबड़तोड़ पत्थरबाज़ी कर रही हैं और हमले के दौरान खुलेआम हथियार भी लहरा रही हैं। इस अचानक हुई वारदात से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष ने महावीर नगर थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस को साक्ष्य के रूप में वीडियो फुटेज भी सौंपे हैं। पीड़ित का आरोप है कि इलाके में इन तत्वों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महावीर नगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की पहचान करने में जुटी है और उनका दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड