कोलायत मोर्चरी के बाहर सर्व समाज का धरना जारी, पूनमराम मौत मामले में न्याय की मांग
श्रीकोलायत से इस वक्त की बड़ी खबर
शरह किशनायत में डंपर से कुचलकर सूरजड़ा निवासी पूनमराम मेघवाल की मौत के मामले में कोलायत मोर्चरी के बाहर सर्व समाज का धरना मंगलवार को भी जारी है।
पीड़ित परिवार और धरने में शामिल लोगों की ओर से एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और जमीन देने की मांग की जा रही है।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए और प्रकरण को विशेष कोर्ट में चलाकर आरोपी को जल्द सजा दिलाई जाए।
मामले में पुलिस ने आरोपी बाबूलाल नायक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद भी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।
धरना स्थल पर पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, प्रभुदयाल गोदारा, देवीसिंह रावलोत सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद हैं।
फिलहाल सभी की नजर प्रशासन के साथ होने वाली बातचीत और पीड़ित परिवार की मांगों पर होने वाले निर्णय पर है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड