राजेंद्र गुढ़ा का भाजपा पर बड़ा हमला: बोले— ‘या तो न्याय करो, नहीं तो गांवों में नहीं घुसने देंगे मंत्री-नेता’
राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने राजपूत समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और प्रदेश सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। गुढ़ा ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समाज के साथ न्याय नहीं किया गया, तो आने वाले समय में राजपूत समाज भाजपा के मंत्रियों और नेताओं का गांवों में प्रवेश बंद कर देगा।
‘कमल का फूल बन गया सत्यनाशी का फूल’
राजेंद्र गुढ़ा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “जिस राजपूत समाज ने अपनी पूरी ताकत लगाकर इस कमल के फूल को खिलाया, आज वही कमल का फूल राजपूत समाज के लिए सत्यनाशी का फूल बन चुका है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद पार्टी ने समाज के योगदान को भुला दिया है और लोगों में उपेक्षा को लेकर भारी आक्रोश है।
राजनीतिक मायने और दबाव की रणनीति
गुढ़ा के इस आक्रामक रुख को प्रदेश की सियासत में राजपूत समाज को लामबंद करने और सत्तापक्ष पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। राजेंद्र राठौड़ को सीधे निशाने पर लेकर उन्होंने साफ संदेश दिया है कि यदि समाज से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं निकला, तो भाजपा नेताओं को जमीनी स्तर पर कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड