भोईवाड़ा में बिना चुनाव लड़े मनन कलासुआ की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज
डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 23 भोईवाड़ा से बड़ा चुनावी उलटफेर सामने आया है। यहां मनन कलासुआ निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा का नामांकन खारिज होने के बाद वार्ड में मुकाबला खत्म हो गया और मनन कलासुआ को निर्विरोध जीत मिली। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा के खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में ऐसी धाराएं थीं, जिनमें 5 साल या उससे अधिक की सजा का प्रावधान बताया गया। इसी आधार पर जांच के बाद उनका नामांकन खारिज कर दिया गया।
मनन कलासुआ निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ के बेटे हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद मनन ने अपने पिता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने उन्हें जीत की बधाई दी। वार्ड 23 में चुनावी मुकाबला होने से पहले ही खत्म होने के बाद अब मनन कलासुआ की निर्विरोध जीत नगर परिषद चुनाव में चर्चा का विषय बन गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड