डॉक्टर-स्टाफ से बदसलूकी का विरोध, प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग:घायल युवक को रेफर करने पर किया गया था दुर्व्यवहार
डूंगरपुर। सीमलवाड़ा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। शनिवार रात घायल युवक को लेकर आए कुछ युवकों ने अस्पताल स्टाफ से दुर्व्यवहार किया। उन्होंने घायल युवक को हायर सेंटर रेफर करने से भी रोका। बाद में घायल युवक की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में अस्पताल स्टाफ ने प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार शनिवार रात सीमलवाड़ा तहसील के सामने एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे कुछ युवक सीमलवाड़ा अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टर ने घायल युवक का इलाज शुरू किया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और मरीज को ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस बुलाई। लेकिन घायल युवक के साथ आए युवकों ने शराब के नशे में डॉक्टर, स्टाफ और 108 एम्बुलेंस कर्मियों से बदसलूकी की। उन्होंने घायल युवक को रेफर नहीं होने दिया। काफी प्रयासों के बाद मरीज को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने अज्ञात युवकों द्वारा की गई बदसलूकी और मरीज को रोके जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने धंबोला थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड