डूंगरपुर-सागवाड़ा में भाजपा का दबदबा, दोनों निकायों में बनाया बोर्ड
डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के डूंगरपुर नगरपरिषद और सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव के परिणामों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों निकायों में अपना बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। डूंगरपुर नगरपरिषद में भाजपा ने लगातार आठवीं बार बोर्ड बनाकर इतिहास रचा है।
डूंगरपुर नगरपरिषद की 40 सीटों में भाजपा ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 12 सीटों पर जीत मिली, जबकि भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने 3 वार्डों में कब्जा जमाया। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। भाजपा के बहुमत हासिल करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है।
वहीं सागवाड़ा नगरपालिका में भी भाजपा ने अपना बोर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। यहां 34 वार्डों के घोषित परिणामों में भाजपा ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के खाते में 8 और भारत आदिवासी पार्टी के खाते में 4 सीटें गईं। हालांकि वार्ड 24 की ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण उसकी मतगणना नहीं हो सकी, जिसके चलते इस वार्ड का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है।
दोनों निकायों में भाजपा के पक्ष में आए परिणामों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। डूंगरपुर में लगातार आठवीं बार बोर्ड बनने और सागवाड़ा में बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड