सीमलवाड़ा मे 15 फीट लंबे अजगर को युवराज व संदीप ने किया रेस्क्यू, वन विभाग को सौंपा
सीमलवाड़ा। कस्बे के सीमलवाड़ा-पीठ मार्ग पर नागेश्वर मोटर के समीप बुधवार रात करीब 10:30 बजे सड़क के बीचों-बीच करीब 15 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से सनसनी फैल गई। अजगर को देखने के लिए मौके पर सैकड़ों युवाओं की भीड़ जमा हो गई।
इसी दौरान गालियाकोट से अपने गांव बैडसा लौट रहे युवराज सिंह चौहान निवासी बेडसा अपने मित्र संदीप अहारी निवासी गंधवा पाल और प्रकाश के साथ वहां पहुंचे। भीड़ देखकर उन्होंने रुककर जानकारी ली तो पता चला कि एक विशाल अजगर सड़क पार करने का प्रयास कर रहा है।
युवराज सिंह चौहान ने साहस दिखाते हुए आसपास से प्लास्टिक का बारदान मंगवाया और अपने मित्र संदीप के साथ अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने का निर्णय लिया। दोनों युवाओं ने रणनीति बनाकर अजगर को पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान अजगर ने काफी देर तक पूरी ताकत से छटपटाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवाओं ने हिम्मत नहीं छोड़ी और आखिरकार उसे काबू में कर लिया।
घटना की सूचना सीमलवाड़ा चौकी प्रभारी कांतिलाल को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू किए गए अजगर तथा दोनों युवाओं को चौकी ले गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना पर वनपाल राजेंद्र सिंह डामोर, चारवाड़ा सीमलवाड़ा चौकी पहुंचे, जहां युवाओं द्वारा रेस्क्यू किए गए अजगर को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों और मौके पर मौजूद युवाओं ने युवराज सिंह चौहान और संदीप अहारी की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें सलाम किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड