₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

समझौते की बैठक में धारदार हथियारों से हमला, दो गांवों में हिंसक झड़प

Gunwant kalal

सीमलवाड़ा के धंबोला थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रविवार को भूमि विवाद को लेकर हिंसक घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। चाड़ोली पंचायत के नागरिया गांव में जमीन विवाद का समाधान करने पहुंचे ग्रामीणों और पंचों पर दूसरे पक्ष ने धारदार हथियारों, लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरी तरफ खरपेड़ा गांव में सीमांकन को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों ही मामलों के सभी घायलों का सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

नागरिया गांव में कल्याण पुत्र अखमना भगोरा के परिवार का अपने ही कुटुंबियों के साथ कृषि भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को इस विवाद का आपसी स्तर पर निपटारा करने के लिए गांव के सरपंच रमेश भगोरा, पूर्व सरपंच नानूराम रोत, वार्ड पंच वासु भाई, कैलाश भाई, हुरजी भाई और सूखा भगोरा सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के मानशंकर पुत्र बापू, सुखराम पुत्र बापू, शंकर पुत्र बापू, धना पुत्र बापू, जयंतीलाल, बापू पुत्र सरदारा, वासुदेव पुत्र जीवराम और नारायण पुत्र जीवराम सहित करीब 15 लोगों ने अचानक लाठियों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में कल्याण भगोरा के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं, जबकि नेहरू पुत्र अर्जन भगोरा, अर्जन पुत्र सरदारा, अखमना पुत्र सरदारा, प्रकाश पुत्र अर्जन और विरजी पुत्र सेंगा भी घायल हो गए।

दूसरी ओर, खरपेड़ा गांव में भी भूमि सीमांकन को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाबूलाल कटारा अपने पुत्र मुकेश कटारा के साथ खेत पर पहुंचे थे, जहां पूर्व में सीमांकन के दौरान लगाए गए पत्थरों के निशान उखाड़ दिए जाने की जानकारी लेने पर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान कांति पुत्र शंकर कटारा, नरेश पुत्र कांति, कन्हैयालाल पुत्र काला कटारा और सविता पत्नी कांति सहित अन्य लोगों ने उन पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर पिता-पुत्र को बचाया। इस हमले में मुकेश कटारा को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके पिता बाबूलाल भी घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस घायलों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुट गई है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी