₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

एनीकट में डूबने से चार भाई-बहनों की मौत, पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा

Gunwant kalal

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के लिखी बड़ी गांव में रविवार को वात्रक एनीकट पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे वागड़ क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। यहाँ गहरे पानी में डूबने से एक ही परिवार की दो बेटियों, उनके इकलौते भाई और उनकी मौसी की बेटी की मौत हो गई। इस मर्मांतक हादसे के बाद पूरे गांव में ऐसा मातम पसरा कि शोक के कारण किसी भी घर में चूल्हा तक नहीं जला। जब एक ही आंगन से तीन सगे भाई-बहनों की अर्थियां एक साथ उठीं, तो पूरा गांव फफक पड़ा और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

खेती-बाड़ी कर परिवार पालने वाले बाबूसिंह डामोर और आंगनवाड़ी साथिन के रूप में कार्यरत उनकी पत्नी ने अपने बच्चों को बड़े लाड़-प्यार से पालकर उनके उज्ज्वल भविष्य के सपने संजोए थे। मृतकों में उनकी बड़ी बेटी हिना डामोर (24 वर्ष) शामिल है, जो इंग्लिश लिटरेचर में एमए कर एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं इकलौता बेटा प्रतीक डामोर (20 वर्ष), जिसने 12वीं में 88 प्रतिशत अंक लाकर हाल ही में बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में 340 अंक हासिल किए थे और शिक्षक बनने की तैयारी में था। सबसे छोटी बेटी ईशिता डामोर (15 वर्ष) कक्षा 11वीं की छात्रा थी। इन तीनों के साथ ही गुजरात के पालनपुर निवासी उनकी मौसी की बेटी रौनक परमार (20 वर्ष) की भी इस हादसे में मौत हो गई।

रविवार की छुट्टी के दिन ये सभी बच्चे अपने मामा शिवराम डामोर, मौसी के लड़के और मामा के लड़के के साथ वात्रक एनीकट पर नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक प्रतीक का पैर गहरे पानी में फिसल गया, जिसे बचाने के प्रयास में उसकी दोनों बहनें हिना, ईशिता और मौसी की बेटी रौनक भी पानी में उतर गईं। देखते ही देखते चारों गहरे पानी में समा गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने राजवीर (15) और जयसिंह (11) को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन बाकी चारों को नहीं बचाया जा सका। उन्हें बाहर निकालकर सीमलवाड़ा अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद तीनों सगे भाई-बहनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए, जबकि रौनक के शव को उसके परिजन अंतिम संस्कार के लिए गुजरात रवाना ले गए। हादसे की खबर मिलते ही सीमलवाड़ा अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें तहसीलदार राजेश मीणा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, भाजपा जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना, जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार, धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल, एसआई अशोक कुमार, एएसआई धर्मेंद्र सिंह और समाजसेवी कांतिलाल डामोर सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। यह हृदयविदारक हादसा पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐसी असहनीय टीस छोड़ गया है, जिसकी पीड़ा वर्षों तक महसूस की जाएगी।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी