₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

“अभी चुनाव हुए तो कांग्रेस को मिलेगा बहुमत”, बोले सचिन पायलट

Pravin Kothari

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान पायलट ने बेणेश्वर धाम में शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, ब्रह्मा मंदिर और वाल्मीकि मंदिर में देव दर्शन किए। उन्होंने धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्युतानन्द महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और बेणेश्वर के विकास को लेकर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने साबला में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साबला के कार्यालय का उद्घाटन किया, जहां हजारों कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमालाओं से लाद दिया। आसपुर में भी कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें तलवार व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने महज ढाई साल के छोटे से कार्यकाल में ही जनता का विश्वास पूरी तरह खो दिया है और अब यह सरकार केवल अधिकारियों के दम पर चल रही है। देश और प्रदेश के मौजूदा हालातों पर चिंता जताते हुए पायलट ने कहा कि युवाओं में भारी असंतोष है। उन्होंने पेपर लीक मामले को उठाते हुए कहा कि सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, जिसके कारण बच्चे आत्महत्या करने को मजबूर हैं, लेकिन इस पर कोई सुध लेने वाला या जिम्मेदारी तय करने वाला नहीं है। इसके अलावा उन्होंने अस्पतालों की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था, स्कूलों की गिरती छतों और दलितों, महिलाओं व गरीबों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

पायलट ने ‘डबल इंजन’ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जयपुर और दिल्ली दोनों जगह इंजन होने के बावजूद किसानों को खाद, डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही है, जबकि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’ का नारा देने वाली सरकार के नाक के नीचे अयोध्या के राम मंदिर में खरबों रुपये का चंदा चंपत कर लिया गया। भगवान राम की पूजा करने वाले ही उनकी नाक के नीचे डकैती डाल रहे हैं और एफआईआर में बड़े मगरमच्छों के बजाय सिर्फ ड्राइवर, चपरासी जैसे छोटे कर्मचारियों के नाम डाल दिए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग, न्यायपालिका, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं पर दबाव की राजनीति की जा रही है और भाजपा कोर्ट की फटकार के बावजूद पंचायत, जिला परिषद व नगर निकाय चुनाव टालकर चुनाव कराने से भाग रही है। पायलट ने दावा किया कि यदि अभी चुनाव हुए तो कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा।

इस मौके पर महेंद्रजीत सिंह मालवीया, ताराचंद भगोरा, शंकर यादव, प्रेम कुमार पाटीदार, गणेश घोघरा, कर्णसिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, गजेंद्र सिंह खरोडिया, नारायण लाल मीणा, नानूराम कलाल, बलवंत सिंह वालाई, राकेश रोत, उर्मिला अहारी, मीनाक्षी परमार, वालजी पाटीदार, मुस्तफा हुसैन, रुपशंकर त्रिवेदी, नवदीप सिंह देवला और शंकरलाल मीणा सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी