शुरू न्यूज़
डूंगरपुर के सीमलवाड़ा थाना क्षेत्र के शीथल निवासी महेंद्र डामोर ने पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर को शिकायत देकर नामजद आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पहले उनका रास्ता रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने एकजुट होकर पीड़ित के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया।
इस घटना को कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर विषय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की गई है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए, सभी आरोपों की निष्पक्ष व त्वरित जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड