शुरू न्यूज़
राजस्थान के डूंगरपुर शहर की पुलिस लाइन से खाकी को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ आपसी विवाद के चलते एक शराबी कांस्टेबल ने अपने ही साथी कांस्टेबल पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल कांस्टेबल कपिल वर्तमान में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत का गनमैन है।
पीड़ित कांस्टेबल कपिल और आरोपी कांस्टेबल कांतिलाल पुलिस लाइन के क्वार्टर की एक ही बिल्डिंग में ऊपर-नीचे रहते हैं। आरोपी कांस्टेबल कांतिलाल आए दिन शराब के नशे में धुत होकर कपिल और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी करता था। बीती रात भी कांतिलाल ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और साली से गाली-गलौज की, जिसकी सूचना पत्नी ने कपिल को दी। कपिल अपने निर्माणाधीन मकान से रात 12 बजे जैसे ही पुलिस लाइन क्वार्टर पहुंचा, तभी अचानक कांतिलाल अपने क्वार्टर का दरवाजा खोलकर निकला और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस वारदात के बाद पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। लहूलुहान हालत में कांस्टेबल कपिल को तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड