शुरू न्यूज़
डूंगरपुर जिले के चिखली उपखंड क्षेत्र के दरियाटी गांव में सोमवार को अच्छी बारिश की कामना को लेकर वर्षों पुरानी लोक परंपरा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मानसून की बेरुखी और खेतों में सूखती फसलों के बीच ग्रामीणों ने पारंपरिक मान्यता के अनुसार ‘झाड़’ निकाली। इस अनोखे आयोजन के तहत गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा छोड़कर पुरुषों का रूप धारण किया। वे अपने हाथों में तलवार, लाठियां और धारियां लेकर पूरे गांव में पारंपरिक गीत गाते हुए भ्रमण पर निकलीं और अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना की।
गांव की गलियों में भ्रमण करने के बाद सभी महिलाएं स्थानीय माताजी मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में अच्छी बारिश, किसानों की खुशहाली व गांव की समृद्धि के लिए मन्नत मांगी, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। ग्रामीणों के अनुसार, यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है कि जब लंबे समय तक सूखा पड़ता है, तब प्रकृति को रिझाने के लिए इस तरह का धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किया जाता है। वर्तमान में क्षेत्र में अपेक्षित बारिश न होने से खरीफ की फसलें प्रभावित हो रही हैं, जिससे किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड