शुरू न्यूज़
पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा जंगल डूमरी नंबर 2, टोला प्यारेपुर निवासी श्री रामनौमी चौहान जी के सुपुत्र बाबू चौहान जी को NET परीक्षा में 587 अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर उनके आवास पहुँचकर उन्हें स्मृति-चिह्न, पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी, पूर्व जिला मंत्री श्री नरेंद्र सिंह जी, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा श्री अशोक निषाद जी, श्री संजय सिंह जी, श्री जवाहिर चौहान जी, श्री मंजीत जायसवाल जी, श्री घनश्याम चौहान जी, श्री चंद्रशेखर चौहान जी, श्री रामनगीना चौहान जी, श्री कपिल देव प्रजापति जी, श्री भीम चौहान जी, श्री ब्रह्मानंद जायसवाल जी, श्री दिनेश गुप्ता जी सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
बाबू चौहान जी की यह शानदार उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। ईश्वर से यही प्रार्थना की गई है कि वे जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करते हुए अपने परिवार, क्षेत्र एवं समाज का नाम रोशन करें। इस सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी गई हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड