शुरू न्यूज़
इंदौर की सांवेर विधानसभा के ग्राम मकोड़िया में शिप्रा नदी पर जल संसाधन विभाग द्वारा करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया स्टॉप डैम पहली ही बारिश में बह गया है। महज दो महीने भी न टिक पाने वाले इस डैम के बहने से भाजपा के कथित विकास की पोल खुल गई है। इस घटना के बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने मौके पर पहुंचकर भाजपा सरकार और स्थानीय सिंचाई मंत्री तुलसीराम सिलावट पर तीखा हमला बोला है।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इसे भाजपाई भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि यह सिर्फ डैम नहीं टूटा, बल्कि मंत्री तुलसीराम सिलावट के भ्रष्ट विकास की हकीकत सामने आई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 2 करोड़ की लागत से बना डैम पहली बारिश भी नहीं झेल पाया, तो निर्माण में किस स्तर का घटिया काम हुआ होगा। सज्जन वर्मा ने सिंचाई मंत्री सिलावट से नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफे की मांग की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि सांवेर की जनता सालों से चल रहे भ्रष्टाचार के इस खेल को देख रही है और यह हादसा मंत्री के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।
कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में आरोप लगाया कि इस पूरे क्षेत्र में 10-11 ऐसे स्टॉप डैम बनाए गए हैं, जो सिर्फ कमीशनखोरी का जरिया हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंत्रिमंडल का फेरबदल होता है, तो सबसे पहले सिलावट की छुट्टी होनी चाहिए क्योंकि उनके विभाग में चिराग तले अंधेरा है। इस निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हनी यादव, किसान नेता हंसराज मंडलोई और किसान नेता दिनेश पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड