चौरई में दिनदहाड़े घर में घुसकर बर्तन-नकदी लेकर भागा युवक, मोहल्लेवासियों ने पीछा कर पकड़ा
चौरई के वार्ड क्रमांक 9 में सोमवार सुबह जीरा बेचने के बहाने घर में पहुंचे एक युवक पर पूजा के बर्तन और नगदी लेकर भागने का आरोप लगा। महिला को आहट होने पर घटना की जानकारी हुई और शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने पीछा कर युवक को वार्ड क्रमांक 10 स्थित काली मंदिर के समीप पकड़ लिया।
मोहल्लेवासियों के अनुसार, युवक के पास से पूजा के बर्तन और कुछ नगदी भी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।
दिनदहाड़े हुई घटना से स्थानीय नागरिकों में चिंता है। नागरिकों ने पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड