शुरू न्यूज़
चौरई नगर में मोहर्रम पर्व के अवसर पर पारंपरिक श्रद्धा और आस्था के साथ एक भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से निकले आकर्षक ताजियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस जुलूस में छोटे बच्चों द्वारा शेर की मनमोहक प्रस्तुति और युवाओं द्वारा पारंपरिक लाठी-कला का शानदार प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
हज़रत इमाम हुसैन के सर्वोच्च बलिदान की याद में निकाले गए इस जुलूस में बड़ी संख्या में नागरिकों ने शामिल होकर देश में सुख, शांति, अमन और भाईचारे की दुआ मांगी। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड