शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल नगर स्थित संस्कार मंडप में शुक्रवार को मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा रखा और पूर्व विधायक पर आमजन को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बघौली ब्लॉक के आमी नदी पर बनने वाले चौरी पुल के निर्माण कार्य के लिए पूर्व में उनके प्रस्ताव पर ही जिम्मेदार अधिकारियों ने सर्वे किया था, जिसकी मंजूरी शीघ्र ही शासन से मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर पूर्व विधायक जनता को भ्रमित कर रहे हैं। वर्तमान में पूरी विधानसभा में पुल निर्माण, सड़क निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण के काम करवाए जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग उनकी लोकप्रियता से घबराकर सस्ती लोकप्रियता के लिए इन कार्यों को अपना बताकर लोगों को बरगला रहे हैं।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान और हर किसी के सुख-दुख में तत्परता से शामिल होने के कारण उनकी लोकप्रिय छवि बनी है, जो कुछ लोगों को पच नहीं रही है। उन्होंने दावा किया कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड