शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के बेलहर विकास खंड क्षेत्र में राजघाट से जंगल दशहर मार्ग पर पिपरी गांव के पास सड़क पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे बेहद परेशान होकर स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई यह सड़क राजघाट से पिपरी गांव होते हुए जंगल दशहर लोहरौली बाजार को जोड़ती है। रोजाना हजारों लोग कम समय में लंबी दूरी तय करने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन सड़क की बदहाली और जलजमाव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अगियौना, तिलहवां, सुरसा चमनजोत, सरबसडाडी, अमरडोभा, जंगल दशहर और नटेलवा सहित आसपास के गांवों के छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के साथ-साथ पिपरी स्थित स्कूल, मोहन धनसीरा इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज आते-जाते हैं। कीचड़ भरे रास्ते पर कई बार लोग फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने और आवागमन सुचारु करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द ही समाधान नहीं किया गया, तो वे चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस विरोध प्रदर्शन में मनराज, हरिभजन, अयोध्या प्रसाद, बहादुर, रामदौड़, रामू, राम सिंह तीजू और गुरदीन सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड