शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी शिवम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवम यादव, धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अमरहा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने यह कार्रवाई महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत की है।
इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा बीते 16 जुलाई 2026 को थाना मेंहदावल में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोपी पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 87 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 294/2026 दर्ज किया था।
शुक्रवार को पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय रवाना किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्रीरामवशिष्ठ और कांस्टेबल अमेरिका प्रसाद मुख्य रूप से शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड