शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के मेहदावल में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर अदला-बदली हुई मोटरसाइकिल को बरामद कर उसके असली मालिक को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के मार्गदर्शन में थाना मेहदावल पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
दरअसल, गुरुवार को ग्राम सरफरा निवासी होमगार्ड परम हंस सिंह, पुत्र रामदुलारे सिंह ने मेहदावल थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP58 AE 8879) से मेहदावल आए थे और उन्होंने अपनी गाड़ी को रोडवेज के पास एक चाय की दुकान के पास खड़ी की थी। जब वह काम निपटाकर वापस लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।
मामले की सूचना मिलते ही मेहदावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। इस जांच के दौरान पता चला कि गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के कुनवार ग्राम निवासी राजकुमार यादव, पुत्र टीमल यादव अपनी मोटरसाइकिल समझकर गलती से परम हंस सिंह की मोटरसाइकिल लेकर चले गए थे, जिससे दोनों वाहनों की आपस में अदला-बदली हो गई थी।
पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे के भीतर दोनों मोटरसाइकिलों को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया। अपनी मोटरसाइकिल सकुशल वापस मिलने पर पीड़ित परम हंस सिंह ने संतकबीरनगर पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार जताया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा भी सराहना की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल मिन्टु गुप्ता और सर्विलांस टीम शामिल रही।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड