₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

विधानसभा की ‘कुर्सी’ के लिए चेयरमैन जगत जायसवाल का चुनावी स्टंट शुरू

बिकाश श्रीवास्तव

संत कबीर नगर में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही स्थानीय राजनेताओं की जनता के प्रति अचानक उमड़ी मोहब्बत पर सवाल खड़े होने लगे हैं। नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल ने अचानक विभिन्न वार्डों की बदहाली का जायजा लेने के लिए तूफानी दौरा शुरू कर दिया है। चेयरमैन साहब ने आनन-फानन में यह दावा भी ठोक दिया है कि उन्होंने अपने क्षेत्र का विकास कार्य पूरी तरह से पूरा करवा दिया है। लेकिन स्थानीय जनता इस चुनावी बयार और नेताजी की ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी रफ्तार को बखूबी समझ रही है कि यह वाकई कोई विकास कार्य है या सिर्फ आगामी चुनाव में वोटों की फसल काटने की तैयारी चल रही है।

इस अचानक शुरू हुए दौरों के पीछे चेयरमैन जगत जायसवाल की नजरें पूरी तरह से विधानसभा की ‘कुर्सी’ पर टिकी दिखाई दे रही हैं, जिसके लिए वे जमीन तलाशने का खेल खेल रहे हैं। खुद चेयरमैन ने भी खुलेआम संकल्प लेते हुए माना है कि विधानसभा चुनाव करीब हैं। अब जनता नेताजी से तीखे सवाल पूछ रही है कि जो ढाई साल का काम था, वह केवल ढाई दिन में कैसे पूरा हो रहा है? चुनाव से ठीक पहले ही विकास कार्यों की याद क्यों आई है? इसे जनसेवा के बजाय एक चुनावी स्टंट माना जा रहा है, जहां राजनेता चुनाव आते ही नए वादे और सुनहरे सपने दिखाकर जनता को वादों की झाड़ पर चढ़ा रहे हैं, जबकि हकीकत में जनता को अब भी जमीनी काम का इंतजार है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी