शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में एक मोबाइल दुकानदार से लूटपाट और कुल्हाड़ी व कुदाल से हमले की गंभीर वारदात सामने आई है। ग्राम-देवकली निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित कृष्ण कुमार बभनी चौराहे पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को शाम करीब 4:30 बजे वह खलीलाबाद से अपनी मोटरसाइकिल पर दुकान का सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान भिरवा मोड़ के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और बैग में रखा करीब 80 हजार रुपये का मोबाइल व अन्य सामान सहित गले की सोने की चेन लूट ली।
वारदात के बाद जब पीड़ित ने आरोपियों का पीछा किया, तो वे भिरवा गांव में रेलवे लाइन के पास एक झोपड़ीनुमा मकान में घुस गए। मौका पाकर पीड़ित ने वहां नीरज और अमरनाथ को बुला लिया। इसके बाद आरोपी हीरा, मनीचंद और विपिन चंद (पुत्रगण पुन्नीलाल, निवासी ग्राम मेहदवल) तथा 3-4 अन्य अज्ञात लोगों ने उन पर कुल्हाड़ी और कुदाल से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित की मोटरसाइकिल तोड़ दी गई और नीरज व अमरनाथ को भी चोटें आईं।
घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस उन्हें इलाज के लिए मेंहदवाल अस्पताल ले गई। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने बखिरा थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है, जिसके कारण उन्हें एसपी के पास जाना पड़ा। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड