शुरू न्यूज़
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संत कबीर नगर में चलाए गए ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ अभियान के तहत, खलीलाबाद पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के दो अभियुक्तों को पुलिस फायरिंग में घायल कर दिया। अभियुक्त साक्ष्य बरामदगी के समय भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।
पुलिस द्वारा घायल किए गए अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद शरीफ उर्फ बेगदू पुत्र समसुल हक और मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले के रूप में हुई है। इन दोनों पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या करने का आरोप है। इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा दी गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड