शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के विकासखंड बघौली स्थित गो-आश्रय स्थल शिवापार में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंशों के संरक्षण, सुरक्षा और वहां उपलब्ध अन्य सुविधाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के समय गो-आश्रय स्थल में कुल 68 गोवंश संरक्षित थे, जिनके लिए मौके पर 25 कुंतल भूसा एवं चोकर उपलब्ध पाया गया। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गोवंशों के लिए हरे चारे की बुवाई की जा चुकी है और रात में देखभाल के लिए दो केयरटेकर तैनात किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान गौशाला का टीन शेड क्षतिग्रस्त स्थिति में मिला, जिसे लेकर जिलाधिकारी ने इसे तत्काल प्रभाव से बदलवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, परिसर में खड़ंजा निर्माण कराने और प्रस्तावित आरआसीसी सेंटर के औचित्य का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अर्जित प्रकाश और ओएसडी राकेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड