शुरू न्यूज़
संतकबीर नगर जिले के प्रथम नागरिक बलराम यादव आगामी 12 जुलाई से जिला पंचायत के प्रशासक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने पंचायती राज विभाग को इस संबंध में पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं, जिसके बाद जिले के सभी जिलाधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। यह निर्णय 11 जुलाई 2026 को जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने के मद्देनजर लिया गया है, जिसके तहत उन्हें रूटीन कार्य संपादित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बलराम यादव की नियुक्ति की खबर फैलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, धनघटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि सहित गणेश पांडेय, अजय मिश्रा, रत्नेश मिश्रा, अजय पांडेय और राजीव गुप्ता जैसे तमाम नेताओं व शुभचिंतकों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड