शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मेंहदावल बसंत प्रसाद ने अपनी टीम के साथ ग्राम भिड़ौरा पिकौरा, ग्राम सोनबरसा तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर लगभग 290 किलोग्राम महुआ लहन को नष्ट कराया और 6 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
इस बरामदगी के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या आबकारी विभाग को दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड