शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण से पूर्व मतदेय स्थलों के संभाजन एवं पुनर्गठन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश ने की।
बैठक में जानकारी दी गई कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का विभाजन कर 27 नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जबकि 48 मतदेय स्थलों का अन्य केंद्रों में समायोजन किया गया है। मतदाताओं की सुविधा के लिए यह विशेष रूप से सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी परिवार के सदस्य अलग-अलग मतदान केंद्रों पर न जाएं, जिससे वे सभी एक ही मतदेय स्थल पर आसानी से मतदान कर सकें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी भी मतदेय स्थल पर मतदाताओं की संख्या 300 से कम और 1200 से अधिक नहीं रखी गई है। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, पेयजल, शौचालय, बिजली, कुर्सी एवं मेज जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 4 जुलाई 2026 के आलेख्य प्रकाशन के अनुसार, अब जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1597 हो गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड