शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां थाना धनघटा और महुली पुलिस की संयुक्त टीम ने बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा घोषित ₹50,000 के इनामी वांछित अभियुक्त भुट्टू अली सहित तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से 23.810 किलोग्राम अवैध गांजा, कबाड़ से तैयार की गई एक बिना नंबर की बोलेरो पिकअप, .315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और ₹800 नकद बरामद किए हैं।
पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों में चोरी, गोवंश तस्करी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। मुख्य आरोपी भुट्टू अली पर 12 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कबाड़ के पार्ट्स जोड़कर बिना नंबर की पिकअप तैयार की थी और उसके इंजन व चेसिस नंबर तक मिटा दिए थे। पुलिस घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसे नाकाम करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस सराहनीय कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने थाना धनघटा एवं महुली पुलिस टीम को ₹25,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड