शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जिले के बघौली क्षेत्र में जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने उर्वरक दुकानों और गोदामों पर औचक छापेमारी की है। इस कार्रवाई के तहत कुल 10 दुकानों की सघन जांच की गई, जिसमें दुकान बंद कर भागने वाले दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान 7 उर्वरक नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और पीओएस मशीन के स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया गया। टीम ने मौके पर मौजूद किसानों से खाद वितरण की जानकारी ली। कृषि विभाग ने पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा।
राहत की बात यह है कि जिले में यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी जोत के अनुसार ही खाद खरीदें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड