शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में धनघटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अति प्राचीन शिव मंदिर बैजूनाथ धाम परिसर का पिछला हिस्सा रविवार को बारिश के कारण गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान मंदिर में कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मंदिर का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि बीते महीने ही 25 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मंदिर में आकर पूजा-अर्चना की थी और जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए निर्देशित किया था।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड