शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मेरा युवा भारत (माय भारत) पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूलों-कॉलेजों में अधिकाधिक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पंचायती राज विभाग को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), पंचायत सहायकों, ग्राम पंचायत सचिवों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों के जरिए इस अभियान को ग्राम स्तर तक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे सघन पंजीकरण अभियान के पोस्टर का अनावरण किया गया। इस अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण दिया। बताया गया कि इस पोर्टल के जरिए युवाओं को क्विज़, निबंध लेखन, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ELP), प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना और छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिलेगा।
जिलाधिकारी ने 26 जुलाई को ‘वाइब्रेंट विकसित ग्राम’ कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी देव प्रकाश और अन्य स्वयंसेवकों के साथ प्रधानमंत्री जी की प्रस्तावित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम, युवा संसद और यूथ फेस्टिवल जैसी योजनाओं में सभी विभागों से सक्रिय सहयोग का अनुरोध किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड