₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 5 चोरी की बाइकें बरामद

Sunil Rai

संतकबीरनगर जिले की महुली थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, उनके मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के तहत यह सफलता मिली है। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मैनसिर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें व तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मैनसिर चौराहे के पास तीन व्यक्ति अलग-अलग मोटरसाइकिलों के साथ संदिग्ध अवस्था में मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान रामपुर (थाना खलीलाबाद) निवासी रामचन्द्र गुप्ता, खरवनिया कला (थाना महुली) निवासी प्रियांशु सिंह उर्फ सिंटू और इमिलडिहा (थाना सहजनवा, गोरखपुर) निवासी कुनाल के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि उनके पास मौजूद तीनों बाइकें चोरी की हैं। इसके बाद उनकी निशानदेही पर आरओ प्लांट मैनसिर के पास से दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इस संबंध में थाना महुली में मुकदमा अपराध संख्या 302/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(2), 317(4) एवं 112(2) में मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपित रामचन्द्र गुप्ता ने बताया कि वे सभी बेरोजगार हैं और अपने साथियों के साथ मिलकर देवरिया के मईल, लखनऊ के इटौंजा/बीकेटी तथा बाराबंकी से मोटरसाइकिलें चुराते थे। इन गाड़ियों को कम कीमत पर बेचकर जो रकम मिलती थी, उसे आपस में बांटकर खर्च चलाते थे। बरामद वाहनों में पैशन प्रो (UP-52 AL-4933), सुपर स्प्लेंडर (UP-32 JR-9802), पल्सर (UP-83 BS-1316), एक बिना नंबर प्लेट की हीरो एचएफ डीलक्स और एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर 150 सीसी शामिल हैं। पुलिस बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में संबंधित जनपदों से जानकारी जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी