₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर डीएम आलोक कुमार ने जताई नाराजगी

Durgesh Mishra

संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति और विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण योजना, एक जनपद एक व्यंजन वित्तपोषण सहायता योजना और सी०एम० युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति को देखा गया। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक (एस०बी०आई०) और उपायुक्त उद्योग को बैंकों से समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए, ताकि सी०एम० डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके।

बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत जी०बी०सी० / 5.0 के प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई। उद्यमी मित्र विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित जी०बी०सी० / 5.0 के लिए जनपद को ₹2000 करोड़ का लक्ष्य मिला है, जिस पर डीएम ने अधिक से अधिक एम०ओ०यू० हस्ताक्षरित कराने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल सहित अन्य अधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी