शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर जवानों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल, वर्दी की गुणवत्ता और शारीरिक दक्षता का गहन परीक्षण किया। एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हमेशा साफ-सुथरी वर्दी पहनने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने और आमजन के साथ विनम्र व सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी संदीप कुमार मीना ने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाई और नियमित व्यायाम तथा फिटनेस का संदेश दिया। उन्होंने टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए अनुशासन, समन्वय और एकरूपता पर विशेष जोर दिया तथा सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से हमेशा फिट रहने के लिए प्रेरित किया।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित मेस, शस्त्रागार, गणना कार्यालय, डायल-112, यातायात कार्यालय और आर्मी बैरक समेत विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा गार्ड रजिस्टरों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड