शुरू न्यूज़
गोरखपुर में एक लाख रुपये का उधार वापस न लौटाना पड़े, इसके लिए दसवीं के छात्र प्रिंस ने अपने साथियों के साथ मिलकर सर्राफा कारोबारी रामलाल वर्मा की चाकू से वार कर हत्या कर दी और शव को राप्ती नदी में फेंक दिया। बांसगांव क्षेत्र के धस्का भटास निवासी रामलाल वर्मा की कटरा मलांव में सोने-चांदी की दुकान थी। बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब वह दुकान के लिए घर से निकले थे, तभी परिचित आरोपी प्रिंस उन्हें मिला और दुकान छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया।
पूर्व नियोजित साजिश के तहत प्रिंस ने रास्ते में अपने ममेरे भाई अंशू को भी बाइक पर बैठाया और कारोबारी को बातों में उलझाकर कनइल कसिहार बांध के पास ले गया। वहां छात्र का मौसेरा भाई दिव्यांश पांडेय और एक किशोर पहले से मौजूद थे। बाइक रोककर आरोपियों ने कारोबारी को नीचे उतारा, जहां अंशू ने पीछे से उनके दोनों हाथ पकड़ लिए। इसके बाद प्रिंस ने जेब से चाकू निकालकर रामलाल वर्मा की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी शव को पास बह रही राप्ती नदी में फेंककर फरार हो गए।
जब शव नदी में उतराने लगा, तो वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो छात्र कारोबारी को बाइक पर ले जाता हुआ दिखाई दिया। एसपी साउथ दिनेश पुरी के मुताबिक, गुरुवार रात 10 बजे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रिंस, उसके ममेरे भाई अंशू और एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड