शुरू न्यूज़
वाराणसी के सारनाथ में आयोजित प्रतिष्ठित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में खलीलाबाद स्थित उदया इंटरनेशनल स्कूल एवं उदया स्पोर्ट्स अकादमी के एथलीट मनीष गुप्ता ने 100 मीटर दौड़ में 11.73 सेकेंड का समय निकालकर प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मनीष की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार, खेल प्रेमियों और पूरे संत कबीर नगर जनपद में हर्ष का माहौल है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय एवं अकादमी प्रबंधन ने मनीष को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य कोच गुलशन यादव ने मनीष के कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही खेल में सफलता का आधार हैं। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि मनीष आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड