शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के खलीलाबाद में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत हत्या के प्रयास मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण और कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने मोहल्ला पठान टोला पश्चिमी निवासी ईश्वर उर्फ कूनरू और चन्दन (दोनों पुत्र गंगा) को गिरफ्तार किया है।
घटना के संबंध में पठान टोला निवासी वादी रामकिशुन (पुत्र राम आसरे) ने 29 जून 2026 को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 25 जून 2026 की रात करीब 10 बजे मामूली वाद-विवाद को लेकर अभियुक्तों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 जुलाई 2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड