₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

महिला को अर्धनग्न कर घसीटने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

तुलसी कुमार कश्यप

गुलरिहा क्षेत्र के ग्राम जंगल अयोध्या प्रसाद टोला मलमलिया में जमीन विवाद और झाड़-फूंक को लेकर हुए झगड़े में महिला और उसके नाबालिग बच्चों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी सात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता रीमा देवी की याचिका पर सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी के निर्देश पर थाना गुलरिहा पुलिस ने यह कार्रवाई शुरू की है।

घटना 13 अप्रैल 2026 की है, जब आरोपी राममिलन, रामअचल, तेज प्रताप, राजू, आनन्द, कमलेशमती देवी और अर्जुन ने लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से लैस होकर रीमा देवी को घेर लिया और बुरी तरह मारा-पीटा। आरोप है कि पीड़िता को अर्धनग्न कर सड़क पर घसीटा गया और अश्लील हरकतें की गईं। बीच-बचाव करने आए उनके नाबालिग बेटों विनोद व सत्यम और बेटी सोनम से भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस हमले में रीमा देवी का हाथ टूट गया और उनके बेटे सत्यम के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने 21 फरवरी, 2 अप्रैल और 13 अप्रैल को थाने में प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप के मुताबिक हलका दरोगा हितेश कुमार की भूमिका संदिग्ध रही और उल्टे पीड़िता के परिवार पर ही झूठा केस दर्ज कर दिया गया। जन सुनवाई पोर्टल और एसएसपी को शिकायत भेजने के बाद भी सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 110, 115(2), 191(2), 74, 75, 352, 351(3), 333, 324 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी