शुरू न्यूज़
गोरखपुर जिले के भटहट क्षेत्र में निर्माणाधीन भटहट-बैलों संपर्क मार्ग पहली ही बरसात में नदी में तब्दील हो गया है। सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ भरने से राहगीरों और ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है। मार्ग के एक तरफ नाली का निर्माण कार्य तो पूरा कर दिया गया है, लेकिन नाली चोक होने और निर्माण गुणवत्तापूर्ण न होने के कारण हल्की बारिश होते ही सड़क पर भारी जलजमाव हो जा रहा है। पानी निकलने का रास्ता न होने से सड़क तालाब बन चुकी है, जिससे दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है।
बैलों चौराहे पर नाली का निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण हालात सबसे ज्यादा बदतर हैं। यहां चौराहे पर 2 फीट तक पानी भर जाने से दुकानदारों का धंधा चौपट हो रहा है और लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई महीनों से निर्माणाधीन है और केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। गिट्टी और तारकोल का काम अभी भी अधूरा पड़ा है। कागजों पर काम पूरा दिखा दिया गया है, लेकिन हकीकत में काम पूरी तरह अधूरा है, जिससे जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
इस भटहट-बैलों मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग जुड़े हैं और रोजाना सैकड़ों लोग इसी रास्ते से बाजार, स्कूल और अस्पताल जाते हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी विभाग और ठेकेदार पूरी तरह मौन हैं और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए, चोक नालियों की सफाई हो और बैलों चौराहे पर अधूरे पड़े नाली निर्माण को तुरंत पूरा कर सड़क को दुरुस्त किया जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड