शुरू न्यूज़
गोरखपुर के भटहट स्थित थाना गुलरिहा क्षेत्र में जमीन की पैमाइश के बाद राजस्व विभाग द्वारा लगाए गए सीमा चिन्ह के पत्थरों को उखाड़ फेंकने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पीड़िता को गाली-गलौज कर जान से मारने और जमीन से बेदखल करने की धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जंगल डुमरी नं. 01 टोला तेतरिया निवासी चानमती पत्नी गोरख यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मौजा जं. जैनुल आबदीन उर्फ जैनपुर तपा खुटहन, परगना हवेली स्थित भूमि गाटा संख्या 3435, रकबा 0.330 हेक्टेयर पर राजस्व विभाग ने पैमाइश कर 08 मई 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से सीमा चिन्हों के पत्थर लगवाए थे। आरोप है कि जंगल डुमरी नं. 01 टोला चिरकुट निवासी जीतई के पुत्रों रामखेलावन और रामकृपाल ने राजस्व विभाग द्वारा लगाए गए पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया। प्रार्थिनी और उसके परिवार के विरोध करने पर विपक्षी गाली-गलौज करने लगे और आमादा फौजदारी हो गए।
पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी राजस्व विभाग की वैधानिक कार्रवाई को न मानते हुए जान से मारने और बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं। चानमती ने 19 जुलाई 2026 को थाना गुलरिहा में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने और दोबारा पत्थर नसब कराने की मांग की। इस शिकायत पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 329(3), 351(3) और 352 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड