शुरू न्यूज़
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चौकी प्रभारी श्रेयांश राय ने गुरुवार रात पुलिस बल के साथ सघन गश्त की। वह 23 जुलाई 2026 की शाम 7:36 बजे पुलिस टीम के साथ मुख्य चौराहे पर पहुंचे और बाजार क्षेत्र व मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने की अपील की।
चौकी प्रभारी ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट शेयर न करने की सख्त हिदायत दी, साथ ही चेतावनी दी कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। पुलिस की इस गश्त और संवाद पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की तथा शांति व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड