₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

पहले ही प्रयास में नीट क्रैक कर रामबाबू ने रचा इतिहास

तुलसी कुमार कश्यप

गोरखपुर जिले के भटहट क्षेत्र के अंतर्गत जंगल डुमरी नंबर दो के प्यारेपुर गांव के होनहार छात्र रामबाबू चौहान ने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) को क्रैक कर लिया है। रामबाबू ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 6000 रैंक हासिल की है और गोरखपुर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर डॉक्टर बनने का सपना साकार करने वाले रामबाबू की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

रामबाबू की इस अभूतपूर्व सफलता की खबर जैसे ही प्यारेपुर गांव पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्राम प्रधान सिद्धू पासवान, प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार साहनी, साबिर और घनश्याम सहित कई ग्रामीणों ने रामबाबू को फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और गांव में एक स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। रामबाबू के पिता रामनौमी चौहान ने गर्व जताते हुए कहा कि उनके बेटे ने ऑल इंडिया 6000 रैंक लाकर और गोरखपुर में तीसरा स्थान पाकर उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है, जिससे गांव के अन्य बच्चों को भी यह सीख मिलेगी कि मेहनत से सब मुमकिन है।

अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय रामबाबू ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। उनका कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य पूरी तरह स्पष्ट हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। रामबाबू अब आगे एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनना चाहते हैं और इसके जरिए समाज की सेवा करने का इरादा रखते हैं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी